रायपुर: Gold Rate Today इस समय देश में शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और ऐसे में सर्राफा बाजार सजकर तैयार हो गया है। शादियों के सीजन को देखते हुए सोने चांदी के दामों में भी उतार चढ़ाव जारी है। अगर आप भी आज सोने चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज 11 फरवरी को सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं बात करें चांदी की तो दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Bankbazaar.com की रिपोर्ट के मुताबिक आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की क्या कीमत है। जानिए यहां-
सोने के दाम में आया बदलाव
Gold Rate Today आज रविवार को सोने की कीमत में बदलाव आया है. 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत में 210 की गिरावट आई है. इससे पहले शनिवार को भी सोना करीब 100 रुपए सस्ता हुआ था. जानिए इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की क्या कीमत है-
Gold Rate Today MP में सोने के दाम
– मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत-
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत- 58,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत- 61,510 रुपए प्रति 10 ग्राम
छत्तीसगढ़ में सोने के दाम
– छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत-
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत- 58,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत- 61,510 रुपए प्रति 10 ग्राम
MP में चांदी की कीमत
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चांदी की कीमत 76,500 रुपए प्रति किलो है।
छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमत
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चांदी की कीमत 776,500 रुपए प्रति किलो है।
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।