Breaking
Fri. Sep 20th, 2024

Paytm News: ध्यान दें: Paytm पेमेंट्स बैंक की कुछ सेवाएं 15 मार्च के बाद नहीं करेंगी काम, देखें सूची

By Admin Mar 12, 2024
PaytmPaytm

Paytm News Paytm पेमेंट्स बैंक के उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। 15 मार्च 2024 के बाद, कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं बंद हो जाएंगी। निम्नलिखित सेवाएं अब Paytm पेमेंट्स बैंक द्वारा प्रदान नहीं की जाएंगी:

Paytm News खातों के लिए टॉप-अप, फास्टैग या वॉलेट सर्विसेज: Paytm पेमेंट्स बैंक के खाताधारक अब अपने खातों को टॉप-अप नहीं कर सकते हैं, और न ही फास्टैग या वॉलेट सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूजर्स किसी अन्य यूजर से पेटीएम बैंक खाते में पैसा रिसीव: इसका मतलब है कि अब Paytm पेमेंट्स बैंक खाताधारक अन्य यूजर से पेटीएम बैंक खाते में पैसा नहीं प्राप्त कर सकेंगे।

सैलरी या अन्य डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर: Paytm पेमेंट्स बैंक अब सैलरी या अन्य डायरेक्ट बेनीफिट का ट्रांसफर नहीं करेगा।

पेटीएम द्वारा जारी फास्टैग बैलेंस को दूसरे फास्टैग में ट्रांसफर: अब Paytm पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी फास्टैग बैलेंस को अन्य फास्टैग में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

15 मार्च के बाद भी जारी रहेंगी ये सेवाएं

Money Withdrawal: पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स अपने एकाउंट या वॉलेट से मौजूदा राशि निकाल सकेंगे।
रिफंड और कैशबैक: पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से ब्याज प्राप्त सकते हैं, उसके पार्टर बैंक से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन कर सकते हैं।
जब तक बैलेंस अमाउंट उपलब्ध है, तब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से निकासी या डेबिट आदेश (जैसे एनएसीएच आदेश) किया जा सकता है।
मर्चेंट पेमेंट: पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का यूज मर्चेंट पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है।

By Admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *