Breaking
Fri. Sep 20th, 2024

MP Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किलें, पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

By Admin Apr 12, 2024
Jharkhand Lok Sabh Chunav 2024Jharkhand Lok Sabh Chunav 2024

भोपाल। MP Lok Sabha Elections मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। आज पूर्व विधायक पारुल साहू समेत कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है।

नवरात्रि में देवी की कृपा से बढ़ रही पार्टी की शक्ति

आज बीजेपी शामिल होने वालों में पूर्व विधायक पारुल साहू, डॉक्टर प्रतिमा राजगोपाल पूर्व प्रशानिक अधिकारी, शेर सिंह यादव, कृष्णा बिट्टू, अमित साहू, छिंदवाड़ा से शाहिद खान बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना भी बीजेपी में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। कहा- भाजपा में आते हैं बुद्धिजीवी। नवरात्रि चल रही है हमारे लिए सौभाग्य को बात है। शक्ति की कृपा से लगातार बीजेपी की शक्ति बढ़ रही है। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है।

कांग्रेस नेता मैदान छोड़ कर भाग रहे
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तो रण छोड़ कर ही भाग गए। अब राजगढ़ पहुचे हैं, जहां अकेले चुनाव लड़ने में भी डर रहे हैं। चार ओर लोगों को चुनाव लड़ाने की बात कर रहे है। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया है। कांग्रेस के नेता मैदान छोड़ कर भाग रहे है। राम का उपहास करने पर कांग्रेस की दुर्दशा हुई है। प्रदेश की योजनाओं को लेकर कहा कि- सारी योजनाएं चालू रहेगी, प्रदेश की कोई योजना बंद नहीं होगी। मोदी सरकार में सभी का विकास होगा।

बीजेपी की सदस्यता जॉइन करने के बाद पारुल साहू ने कहा कि बीजेपी छोड़ने मेरी गलती थी, अब वह गलती सुधार ली है। मैं एक लंबे अरसे बाद अपने परिवार में वापस आई हूं। मैं बहुत प्रसन्न हूं और दिल से काम करूंगी। पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी पूरी निष्पक्षता से निभाऊंगी।

By Admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *