Breaking
Thu. Sep 19th, 2024

cg weather update today: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में होगी बारिश, तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

By Admin Feb 15, 2024
CG Weather Latest UpdateCG Weather Latest Update

रायपुर। cg weather update today: छत्तीसगढ़ में अभी बारिश का खतरा टला नहींं है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का आसार है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में नमी के साथ हवा चल रही है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। हांलकि तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि बुधवार को प्रदेश (CG Weather Update) में नारायणपुर ठंडा रहा। जहां रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More: LokSabha Chunav 2024: कांग्रेस को तगड़ा झटका, आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं ये चार दिग्गज नेता

ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर

छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) प्रदेश के कई प्रमुख शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में इस समय फसलों में सिंचाई की जा रही है। इसके चलते ठंड का असर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।

Read More: Bharat Bandh on 16th February: 16 को छत्‍तीगसढ़ बंद, किसानों के भारत बंद का प्रदेश कांग्रेस ने किया समर्थन

प्रमुख शहरों में इस तरह रहेगा मौसम

रायपुर: गुरुवार को रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
अंबिकापुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तापमान (CG Weather Update) रिकॉर्ड किया जाएगा। क्षेत्र में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
बिलासपुर: रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 30 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
पेंड्रा: रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
जगदलपुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा।
राजनांदगांव: रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 31 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
दुर्ग: न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और रात का तापमान 29 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By Admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *